Thursday, February 26, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पूर्व मंत्री स्व. पूर्णमासी राम को राजकीय सम्मान के साथ हुए पंचतत्व...

पूर्व मंत्री स्व. पूर्णमासी राम को राजकीय सम्मान के साथ हुए पंचतत्व में विलीन।

0
4

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा , बिहार सरकार में रहे पूर्व मंत्री बगहा निवासी पूर्णमासी राम के असामयिक निधन से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। जो बिहार के गोपालगंज जिले के पूर्व सांसद एवं बगहा से विधायक और बिहार सरकार में दो बार राज्य मंत्री और एक बार केबिनेट मंत्री रह चुके है जिनका पटना में इलाज के दौरान रूबन हॉस्पिटल में 73 वर्ष के उम्र में निधन हो गया । जिनके पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान बगहा पहुंचा जहां परिजनों में चीत्कार मच गया । उनके निधन की खबर मिलते ही प्रशासनिक महकमे, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों में गहरा दुःख व्याप्त हो गया। इस दुःखद अवसर पर उप विकास आयुक्त द्वारा राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। अपने संबोधन में उप विकास आयुक्त ने कहा कि स्व. पूर्णमासी राम एक कर्मठ, जनसेवी एवं सरल व्यक्तित्व के धनी नेता थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास किया। उनके योगदान को समाज सदैव याद रखेगा।

कार्यक्रम के दौरान राजकीय सम्मान के तहत सलामी दी गई तथा प्रशासन की ओर से पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। जिला प्रशासन ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में प्रशासन उनके साथ खड़ा है। स्व. पूर्णमासी राम के निधन से जिले ने एक अनुभवी, समर्पित और जनप्रिय नेता को खो दिया है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है जो बगहा के नारायणापुर घाट पर राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!