Thursday, February 26, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास नल-जल योजना की समीक्षा की मांग स्वीकृत, वाल्मीकिनगर विधायक के प्रश्न पर...

नल-जल योजना की समीक्षा की मांग स्वीकृत, वाल्मीकिनगर विधायक के प्रश्न पर सरकार का निर्णय

0
26

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा/ वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र में नल-जल योजना की असफलता एवं कई क्षेत्रों में योजना के अधूरे रहने का मुद्दा विधानसभा में जोरदार ढंग से उठाया गया। वाल्मीकिनगर के विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने विधानसभा में प्रश्न के माध्यम से बताया कि क्षेत्र के अनेक पंचायतों में अब तक नल-जल योजना पूर्ण रूप से लागू नहीं हो सकी है, जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। विधायक ने सदन में कहा कि योजना का उद्देश्य हर घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है, लेकिन जमीनी स्तर पर कई जगह पाइपलाइन अधूरी है, टंकियों का निर्माण नहीं हुआ है या बने हुए ढांचे से पानी की आपूर्ति नियमित नहीं हो रही है। उन्होंने योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता की भी आशंका जताई। इस प्रश्न पर सरकार की ओर से दिए गए उत्तर को विधायक ने असंतोषजनक बताते हुए पूरे वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र में नल-जल योजना की व्यापक समीक्षा कराने की मांग की। विधायक ने कहा कि जब तक योजना की वास्तविक स्थिति की जांच नहीं होगी, तब तक आम लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। विधायक की मांग पर संज्ञान लेते हुए पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने पूरे वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र में नल-जल योजना की समीक्षा कराने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। मंत्री के इस निर्णय से क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है कि योजना की कमियों को दूर कर शीघ्र ही सभी घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की दिशा में ठोस कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी योजना की समीक्षा के निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे अधूरे कार्यों को पूरा कराया जाएगा तथा दोषी अधिकारियों एवं एजेंसियों पर कार्रवाई होगी। विधायक ने कहा कि वे क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और नल-जल योजना को प्रभावी ढंग से लागू कराने तक उनका प्रयास जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!