Thursday, February 26, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास भितहा थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई: तीन मवेशी तस्कर व दो...

भितहा थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई: तीन मवेशी तस्कर व दो वारंटी गिरफ्तार ।

0
16

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। पश्चिम चम्पारण जिले के भितहा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे समकालीन रात्रि अभियान के तहत बीती देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए मवेशी तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से दो मवेशी (बछड़ा) भी बरामद किए हैं। भितहा थाना क्षेत्र के ग्राम पूर्वी मच्छहां से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलाम रसूल, पिता शेख जलील, निवासी ग्राम पिपराहिया, रियाज अहमद, पिता सफायत हुसैन, निवासी ग्राम शेखपटी, थाना भीतहा भुइधरवा तथा कादीर, पिता समसुल होदा, निवासी ग्राम डेनमरवा, थाना रामनगर, जिला पश्चिम चम्पारण के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए बगहा न्यायालय भेज दिया है।

इसी क्रम में धारा 170 बीएनएसएस के तहत पूर्वी मच्छहां निवासी अनिल कुमार यादव, पिता चन्द्रिका यादव को भी गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। वहीं, समकालीन अभियान के दौरान वारंटी मनोज कुशवाहा, पिता कुबेर कुशवाहा, निवासी ग्राम रुपही, थाना भितहा को भी गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए बगहा न्यायालय भेजा गया।

थाना अध्यक्ष अभिलाष कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रात्रि अभियान लगातार जारी रहेगा तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!