Wednesday, February 25, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 07 वर्षीय बालक हत्याकांड का खुलासा, हत्यारोपी गिरफ्तार-

07 वर्षीय बालक हत्याकांड का खुलासा, हत्यारोपी गिरफ्तार-

0
10

अमित कुमार शर्मा कुशीनगर उत्तर प्रदेश की रिपोर्ट

दिनांक 23.02.2026 को थाना जटहां बाजार क्षेत्रांतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में 07 वर्षीय बालक के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा नियमानुसार पंचायतनामा/पोस्टमार्टम इत्यादि की कार्यवाही करायी गयी। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा घटना को संज्ञान में लेते हुए थाना जटहां बाजार पर मु0अ0सं0 20/2026 धारा 103(1),338(a) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कराया गया तथा अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में घटना के शीघ्र अनावरण हेतु कुल 05 पुलिस टीमों का गठन करते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिसके क्रम में आज दिनांक 25.02.2026 को उक्त घटना का अनावरण करते हुये घटना कारित करने वाले अभियुक्त पिन्टू उर्फ कोयल पुत्र विशुनी निषाद साकिन हिरनहीं बिन टोली थाना जटहाँ बाजार जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर मुकदमा उपरोक्त में धारा 5(j)(iv)/6 व 5M/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

अभियुक्त पिंटू उर्फ कोयल उपरोक्त द्वारा पूछताछ के दौरान यह बताया गया कि अभियुक्त की पत्नी काफी दिनो से अपने मायके में रह रही थी। जिस कारण उसने मन में काम-वासना की इच्छा जागृत हुयी, चूंकि मृतक अंकुश उम्र करीब 07 वर्ष उसके परिवार का ही लड़का था इसी बात का फायदा उठाते हुये अभियुक्त ने उसे पैसे आदि का लालच देकर घटनास्थल पर ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक रूप से दुष्कर्म किया। इस दौरान अभियुक्त पिंटू उर्फ कोयल के द्वारा अपने बनियान से मृतक अंकुश का मुंह व नाक दबाकर हत्या कर दिया और इस बात का किसी को पता न चल सके इसलिये शव को थोड़ी दूर खैरा माई स्थान के पास बखार में छिपा दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!