Wednesday, February 25, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास साइबर थाना की टीम ने 10+2 डी.एम. स्कूल में चलाया साइबर जागरूकता...

साइबर थाना की टीम ने 10+2 डी.एम. स्कूल में चलाया साइबर जागरूकता अभियान

0
32

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा पुलिस अधीक्षक बगहा के निर्देशानुसार के प्रांगण में की टीम द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी देना था।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) एवं साइबर थाना की टीम ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप का उपयोग सावधानीपूर्वक करने तथा अपनी निजी जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी। साथ ही सभी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट में टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन रखने के लिए प्रेरित किया गया।

साइबर टीम ने वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के लिए विशेष सतर्कता बरतने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना ओटीपी, पिन, बैंक विवरण या संदिग्ध .apk फाइल डाउनलोड या इंस्टॉल नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी विभिन्न तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं, इसलिए सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है।

कार्यक्रम के अंत में साइबर थाना की टीम ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है, तो वह बिना विलंब राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या आधिकारिक पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। इस जागरूकता कार्यक्रम से विद्यार्थियों और शिक्षकों में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ी और सभी ने सतर्क रहने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!