Wednesday, February 25, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास विधानसभा में गूंजा बगहा की सड़क व पुल निर्माण का मुद्दा

विधानसभा में गूंजा बगहा की सड़क व पुल निर्माण का मुद्दा

0
11

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा, शून्यकाल में विधानसभा क्षेत्र की आधारभूत संरचना से जुड़ी समस्याएं जोरदार ढंग से उठाई गईं। बगहा से विधायक राम सिंह ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों एवं पुल निर्माण का मुद्दा सदन में उठाते हुए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। विधायक राम सिंह ने 24 फरवरी 2026 को शून्यकाल के दौरान जिले के बांसगांव मंझरिया पंचायत अंतर्गत ग्राम परसौनी से बजरंग टोला होते हुए ग्राम बुलहा डीह तक सड़क निर्माण तथा हरहा नदी पर पुल निर्माण की मांग प्रमुखता से रखी। उन्होंने कहा कि पुल के अभाव में बरसात के दिनों में ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नदी पार करने में जान जोखिम में डालनी पड़ती है और आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। पुल एवं सड़क निर्माण से हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।

इससे पूर्व 23 फरवरी 2026 को भी विधायक ने शून्यकाल के दौरान पंचायत बीबी-बनकटवा के ग्राम करबोला–मझौवा कांटा से एनएच-727 पार कर बसंतपुर होते हुए ग्राम ढरवा तक सड़क निर्माण की मांग सदन में उठाई थी। उन्होंने बताया कि उक्त मार्ग की स्थिति अत्यंत जर्जर है, जिससे आमजन, छात्र-छात्राओं एवं किसानों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक राम सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं को सदन तक पहुंचाना उनका दायित्व है और वे क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार इन महत्वपूर्ण मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेगी। इधर, स्थानीय लोगों ने विधायक द्वारा लगातार क्षेत्रीय समस्याओं को विधानसभा में उठाए जाने पर संतोष व्यक्त किया है तथा सड़क और पुल निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!