विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड में स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने आज विभिन्न संस्थाओं में व्यक्तित्व विकास की चर्चा करते हुए कहा कि- व्यक्तित्व निर्माण के लिए आत्म अनुशासन, सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन, स्पष्ट लक्ष्य और निरंतर आत्म मूल्यांकन अत्यावश्यक है! उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह अपने भीतर छिपे क्षमताओं को पहचाना और आत्मविश्वास के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करें! अच्छा व्यक्तित्व केवल बाहरी दिखावे से नहीं, बल्कि विचारों की शुद्धता, आचरण की सादगी और व्यवहार की विनम्रता से निर्मित होता है।

नियमित अध्ययन, संवाद कौशल और नैतिक मूल्यों का पालन व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाता है। आज के युग में व्यक्तित्व विकास विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का अनिवार्य अंग है। छात्रों को शैक्षिक ज्ञान के साथ-साथ जीवन कौशल विकसित करने की दिशा में प्रयासरत रहना चाहिए।
इस अवसर पर एसबीआई मधुबनी की शाखा प्रबंधक किरण कुमारी, प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी, संतोष सिंह राठौर, नीरज शांडिल्य,राजेश रमण कुमार सिंह, विपिन गुप्ता, गोरख यादव, दिनेश कुमार गुप्ता सहित सैकड़ों छात्र -छात्राएं, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।






