Tuesday, February 24, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 115 बोतल देशी और विदेशी शराब के साथ शराब कारोबारी को मांझागढ़...

115 बोतल देशी और विदेशी शराब के साथ शराब कारोबारी को मांझागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
4

बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट


माझागढ़ (गोपालगंज ) होली के मद्दे नजर आरक्षी अधीक्षक के निर्देश पर शराब के विरुद्ध मांझांगढ़ थाना प्रभारी निरंजन कुमार के नेतृत्व मे चलाये जा रहे छापेमारी अभियान के तहत , मांझागढ़ पुलिस ने छापेमारी कर 115 बोतल देशी और विदेशी शराब के साथ शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत मे भेजा बताते चले कि शांतिपूर्ण होली का त्योहार सम्पन्न कराने के उदेश्य से शराब के विरुद्ध आरक्षी अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर छापेमारी अभियान पुलिस के द्वारा चलाया जा रहा है । इसी बिच बीते दिन 112 पर मांझांगढ़ पुलिस को गुप्त सूचना मिला कि थाना क्षेत्र गौसिया गाव के देवेंद्र तिवारी के पुत्र पंकज तिवारी अवैध रूप से शराब बेच रहा है ।सूचना मिलते ही मांझांगढ़ पुलिस ने थाना प्रभारी निरंजन कुमार के नेतृत्व मे त्वरित करवाई करते हुए उक्त शराब कारोबारी के घर पहुँच कर छापेमारी कर 8 पी एम विदेशी शराब 20 बोतल तथा 85 बोतल बंटी बब्ली देशी शराब को बरामद करने के साथ शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनिय के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त से गहन पूछ ताछ करने के बाद न्यायिक हिरसात मे भेज दिया नव पदस्थापित मांझागढ़ थाना प्रभारी के द्वारा लगातार एक सप्ताह से छापेमारी कर प्रतिदिन शराब बरामद करने एव शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेजने की करवाई से शराब के अवैध करोबारियों मे हड़कंप मचा हुआ है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!