विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा। , पटना के अपर परियोजना निदेशक के निर्देश तथा सिविल सर्जन एवं एसीएमओ बेतिया के आदेशानुसार ग्राम सेमरकोल, बगहा में एचआईवी एवं सिफलिस जांच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत शुभारंभ अनुमंडलीय अस्पताल बगहा के उपाधीक्षक द्वारा झंडा दिखाकर किया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर अरशद कमाल (परामर्शी सह जिला पर्यवेक्षक), रमेश रंजन, प्रयोगशाला प्रावैधिकी शिवशरण प्रसाद शाह, गौरीशंकर प्रसाद तथा सीएचओ माला पांडे सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने शिविर में आए लोगों का पंजीकरण, परामर्श एवं जांच की प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संचालित किया।

शिविर के दौरान लगभग 200 से 300 लोगों (क्लाइंट्स) की एचआईवी एवं सिफलिस की जांच की गई। जांच के दौरान जो भी सेवार्थी पॉजिटिव पाए गए, उन्हें आगे की समुचित चिकित्सा एवं परामर्श हेतु से जोड़ा गया, ताकि उन्हें नियमित उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य लोगों में एचआईवी एवं अन्य यौन संचारित संक्रमणों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच सुनिश्चित करना तथा संक्रमित व्यक्तियों को शीघ्र उपचार से जोड़ना है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के शिविर आयोजित कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।






