Tuesday, February 24, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वाल्मीकिनगर के नो मेंस लैंड क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की...

वाल्मीकिनगर के नो मेंस लैंड क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की जांच, प्रशासन ने किया स्थलीय निरीक्षण

0
14

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

वाल्मीकिनगर स्थित नो मेंस लैंड क्षेत्र में सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण की जांच को लेकर प्रशासनिक एवं सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीम ने व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। अनुमंडल पदाधिकारी (बगहा) के नेतृत्व में यह जांच अभियान चलाया गया। जांच टीम में भूमि सुधार उप समाहर्ता बगहा, अंचल अधिकारी बगहा-2, के अधिकारी, , तथा के रेंजर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल रहे।

प्रशासनिक टीम द्वारा नो मेंस लैंड क्षेत्र में लगभग 15 किलोमीटर अंदर तक सरकारी भूमि का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई स्थानों पर अतिक्रमित भूमि को चिन्हित किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चिन्हित अतिक्रमण के विरुद्ध नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं अवैध कब्जे को हटाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है, वहीं स्थानीय लोगों ने सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की इस पहल का स्वागत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!