Tuesday, February 24, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मांझागढ़ (गोपालगंज) में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ

मांझागढ़ (गोपालगंज) में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ

0
11

बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

मांझागढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मांझागढ़ में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तारिक इब्राहिम एवं की जिला कोऑर्डिनेटर रूबी कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों एवं ग्रामीण महिलाओं को संबोधित करते हुए रूबी कुमारी ने कहा कि जनसंख्या स्थिरता परिवार और समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जो महिलाएं परिवार नियोजन अपनाना चाहती हैं, वे बंध्याकरण कराकर सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकती हैं। जो महिलाएं स्थायी उपाय नहीं अपनाना चाहतीं, वे कॉपर-टी जैसे अस्थायी साधनों का उपयोग कर सकती हैं।

उन्होंने पुरुषों से भी परिवार नियोजन में सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि इच्छुक पुरुष नसबंदी कराकर सरकार की प्रोत्साहन राशि का लाभ ले सकते हैं। यदि वे नसबंदी नहीं कराना चाहते हैं, तो कंडोम का नियमित उपयोग कर परिवार को संतुलित और सुरक्षित रख सकते हैं।कार्यक्रम में कार्यालय सहायक रंजन कुमार श्रीवास्तव, दयाशंकर मिश्रा, स्वास्थ्य समिति प्रबंधक सिद्धार्थ कुमार, वीएमसी नवीन कुमार, फैमिली प्लानिंग लेखाकार अविनाश पटेल, एकाउंटेंट मुकेश ओझा, बीसीएम सुनील कुमार, एएनएम पार्वती कुमारी, प्रतिमा, पुष्पा कुमारी, पूजा कुमारी, स्वाति प्रिया, बेबी कुमारी, अंकिता कुमारी, मधु कुमारी, अंजली कुमारी सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के माध्यम से परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जानकारी दी गई तथा लोगों को छोटे परिवार के लाभों के प्रति जागरूक किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!