अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार
आपने शादी के मटकोर तो कई देखे होंगे, लेकिन मझौलिया के हरिपकड़ी नया टोला में इस बार नज़ारा बिल्कुल अलग था। जहाँ भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष कमल मुखिया के पुत्र शिवम कुमार की मटकोर में परंपरा और आधुनिकता का अनोखा संगम देखने को मिला।

जहां आमतौर पर महिलाएं गीत गाते हुए पारंपरिक तरीके से मिट्टी खोदती हैं, वहीं इस समारोह में दूल्हे के दोस्त और बुआ प्रभावती देवी और लीलावती देवी दो जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे। जेसीबी से जैसे ही मिट्टी उठाई गई, वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। ढोल-नगाड़ों और मंगलगीतों के बीच मशीन से मटकोर की रस्म पूरी की गई।

यह दृश्य पूरे गांव में आकर्षण का केंद्र बना रहा। युवाओं ने इस अनोखे पल को अपने मोबाइल में कैद किया और सोशल मीडिया पर साझा किया। ग्रामीणों ने इसे “हाईटेक जमाने की हाईटेक शादी” बताते हुए नई सोच और बदलते समय की मिसाल कहा।

दोस्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला कुल मिलाकर, यह मटकोर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया और लंबे समय तक याद रखा जाएगा।





