Tuesday, February 24, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास आईफोन मामले में पीड़ित ने थाना अध्यक्ष पर लगाया आरोप

आईफोन मामले में पीड़ित ने थाना अध्यक्ष पर लगाया आरोप

0
8

मामला भैरोगंज थाना की है, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा पुलिस जिला के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवा मकरी निवासी सुमन्त कुमार ने भैरोगंज थाना प्रभारी पर उनका महंगा मोबाइल आईफोन जब्त कर वापस नहीं करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक बगहा रामानंद कौशल से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित सुमन्त कुमार के अनुसार उन्होंने वर्ष दो हजार पच्चीस में एप्पल आईएनसी का आईफोन पन्द्रह एक सौ अठाईएस जीबी मोबाइल रामनगर स्थित आदित्य विजन से किस्त पर खरीदा था। मोबाइल की कुल कीमत ब्याज सहित रुपया चौहतर हजार थी, जिसमें रुपया उनतीस हज़ार डाउन पेमेंट देने के साथ शेष राशि टी.वी.एस. फाईनेन्स के माध्यम से मासिक किस्त पर चुकाई जा रही थी।

आर्थिक तंगी के कारण बंधक रखा था मोबाइल

पीड़ित ने बताया कि आर्थिक परेशानी के कारण बीस दिसंबर दो हजार पच्चीस को उन्होंने अपना मोबाइल भैरोगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी दुर्गेश कुमार के पास रुपया तीस हजार में अस्थायी रूप से बंधक रखा था। बाद में दस जनवरी दो हजार छबिस को जब वे पैसे वापस कर मोबाइल लेने पहुंचे, तो दुर्गेश कुमार ने बताया कि मोबाइल भैरोगंज थाना की पुलिस अपने साथ ले गई है।

क्यों लगा रहा थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप

मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित सुमन्त कुमार ने कहा कि मैं कई बार भैरोगंज थाना जाकर थाना प्रभारी सीता केवट से अपना मोबाइल वापस करने का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने मोबाइल लौटाने से इंकार कर दिया। उन्होंने मुझे डांटकर भगा दिया और मोबाइल जब्त करने का कोई कारण भी नहीं बताया। मेरे मोबाइल या मेरे नाम से कोई केस दर्ज नहीं है, फिर भी मोबाइल वापस नहीं किया जा रहा है। मुझे आशंका है कि मेरा मोबाइल अवैध रूप से रखा गया है। वही पीड़ित ने बताया कि उक्त मोबाइल का आईएमईआई नंबर और खरीद से संबंधित सभी दस्तावेज उनके पास उपलब्ध हैं और उन्होंने इसकी प्रतिलिपि शिकायत के साथ संलग्न की है।

जांच के बाद सत्यता के तथ्य आ सकते हैं सामने

थाना प्रभारी के द्वारा जप्त किया गया आईफोन का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है उक्त मामले को लेकर बगहा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लगी जनता दरबार में पीड़ित के द्वारा एक आवेदन सौंपा गया है। आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की निष्पक्ष जांच कराई गई तो तथ्यों के सामने आने पर उक्त मामले में दोषी पाए जाने वाले पर गाज गिरना तय साबित हो सकती है। बतादे की इस घटना के बाद क्षेत्र में स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पीड़ित के आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मामला गंभीर साबित हो सकती है।

क्या है अधिकारियों की पुष्टि

इस बाबत दूरभाष के माध्यम से संवाददाता के द्वारा पूछे जाने पर भैरवगंज थाना प्रभारी ने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। जबकि इस मामले में बगहा एसपी के दूरभाष नंबर पर भी संपर्क की गई जिन्होंने पीड़ित को मोबाइल वापस दिलाने की बात कही। अंततः आवेदन के आलोक में जांच कराई जाती तो वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!