Monday, February 23, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बाढ़ एवं बांध समस्याओं को लेकर वाल्मीकिनगर विधायक ने जल संसाधन मंत्री...

बाढ़ एवं बांध समस्याओं को लेकर वाल्मीकिनगर विधायक ने जल संसाधन मंत्री से की मुलाकात

0
9

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा, बाल्मीकि नगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को पटना स्थित मंत्री कक्ष में बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र मधुबनी, भितहा, पिपरासी, ठाकरहा में प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ तथा बांध से जुड़ी गंभीर समस्याओं से अवगत कराया और स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। मुलाकात के दौरान विधायक ने कहा कि वाल्मीकिनगर क्षेत्र गंडक नदी के किनारे स्थित होने के कारण हर वर्ष बाढ़ की चपेट में आ जाता है, जिससे किसानों की फसल, घर और आम जनजीवन प्रभावित होता है।

उन्होंने विशेष रूप से तटबंधों की मजबूती, मरम्मत कार्य में तेजी और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय करने की आवश्यकता पर जोर दिया।विधायक श्री कुशवाहा ने मंत्री से अनुरोध किया कि बाढ़ पूर्व तैयारी को सुदृढ़ किया जाए तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि यह समस्या लंबे समय से क्षेत्र के लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। इस पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विधायक को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार बाढ़ नियंत्रण को लेकर गंभीर है और विभाग द्वारा तटबंधों की निगरानी एवं मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का भरोसा भी दिलाया। विधायक ने मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि सरकार के सहयोग से क्षेत्र के लोगों को बाढ़ और बांध की समस्याओं से जल्द राहत मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!