Monday, February 23, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास ग्यारहवीं के 17 वर्षीय छात्र के मौत से आहत विद्यालय परिवार द्वारा...

ग्यारहवीं के 17 वर्षीय छात्र के मौत से आहत विद्यालय परिवार द्वारा श्रद्धांजलि स्वरुप निकाली गई मौन रैली

0
7

विगत गुरुवार को दोस्त के बहन की शादी से वापस आने के क्रम में अनियंत्रित बाइक का पेड़ से जोरदार टक्कर के बाद इलाजरत गौतम की हुई थी मौत

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर स्थित नदी घाटी प्लस टू माध्यमिक विद्यालय के 11वीं के 17 वर्षीय छात्र गौतम कुमार पिता सुरेंद्र शाह के सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान हुई मौत के बाद विद्यालय परिवार का छात्र के प्रति लगाव और प्रेम देखने को मिला। सोमवार की दोपहर प्राचार्य राकेश कुमार राव के नेतृत्व में विद्यालय के लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने हाथों में गौतम कुमार अमर रहे, के बैनर के साथ पूरे वाल्मीकिनगर में मौन धारण कर श्रद्धांजलि स्वरुप रैली निकाली। विगत गुरुवार की देर रात दोस्त के बहन की शादी से वापस आने के क्रम में बाइक के अनियंत्रित हो जाने के कारण पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें गौतम के साथी महेंद्र मुखिया भी गंभीर रूप से घायल हो गया जो वर्तमान में इलाजरत है। उस घटना में गंभीर रूप से घायल गौतम का इलाज के क्रम में शुक्रवार की देर रात मौत हो गई।

जिससे पूरे वाल्मीकिनगर में शोक का लहर दौड़ गया। विद्यालय परिवार द्वारा 11वीं में पढ़ने वाले गौतम की याद में निकाली गई रैली के बाबत प्राचार्य राकेश कुमार राव ने बताया कि, गौतम का असमय जाना विद्यालय परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वह बहुत ही सरल स्वभाव का छात्र था। विद्यालय के किसी भी कार्य में अग्रणी भूमिका निभाने वाला गौतम इस साल 12 वीं का छात्र होता। उसके मौत से छात्र-छात्राओं सहित पूरा शिक्षक समुदाय आहत है। विद्यालय की तरफ से गौतम के स्मृति में उसके आत्मा की शांति और परिजनों को आत्म बल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करने के साथ, मौन धारण कर श्रद्धांजलि स्वरुप रैली निकाली गई। विद्यालय प्रांगण से शुरू इस रैली को गोल चौक होते हुए टंकी बाजार, गंडक बराज से होकर विद्यालय परिसर में समाप्त कर दिया गया। अपने माता-पिता के दो पुत्रों में गौतम छोटा लड़का था। 20 अप्रैल को उसकी बहन ममता की शादी होने वाली थी। बहन की हाथों में मेहंदी लगने से पूर्व ही भाई का मौत हो जाना पूरे परिवार को बहुत बड़ा दर्द दे गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!