Monday, February 23, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास गंडक पार के चार प्रखंडों में अग्निशमन दमकल गाड़ियों की मांग, विधायक...

गंडक पार के चार प्रखंडों में अग्निशमन दमकल गाड़ियों की मांग, विधायक ने सरकार से की पहल

0
16

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

गंडक पार स्थित चारों प्रखंडों में हर वर्ष गर्मी के मौसम में आग लगने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए स्थानीय विधायक ने इन क्षेत्रों में बड़ी दमकल गाड़ियों की व्यवस्था करने की मांग की है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के अधिकांश घर फूस के बने होने के कारण अप्रैल और मई महीने में पछुआ हवा चलने के दौरान आग तेजी से फैल जाती है, जिससे लोगों के जान-माल को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। विधायक ने बताया कि , , और प्रखंड गंडक नदी के पार स्थित हैं, जहां अग्निशमन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। वर्तमान में दमकल की बड़ी गाड़ियां से भेजी जाती हैं, लेकिन वहां से इन दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचने में काफी समय लग जाता है। इस दौरान आग विकराल रूप धारण कर लेती है और नुकसान कई गुना बढ़ जाता है।

उन्होंने कहा कि यदि इन चारों प्रखंडों में स्थायी रूप से बड़ी दमकल गाड़ियां उपलब्ध कराई जाएं, तो आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव होगी और समय रहते आग पर काबू पाया जा सकेगा। इससे लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और हर साल होने वाले भारी नुकसान को रोका जा सकेगा। विधायक ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि गंडक पार के संवेदनशील क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए यहां स्थायी अग्निशमन केंद्र स्थापित करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि आपदा की स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाई जा सके। स्थानीय लोगों ने भी विधायक की इस मांग का समर्थन करते हुए इसे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!