Sunday, February 22, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम सात जिंदा कारतूस और हथियार के साथ चार धाराएं।

सात जिंदा कारतूस और हथियार के साथ चार धाराएं।

0
12

अपराधिक घटना को अंजाम देने वाले थे अपराधी।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संभावित आपराधिक वारदात को समय रहते विफल कर दिया। सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए त्वरित छापेमारी शुरू की और संदिग्धों की घेराबंदी कर दी। प्रेस वार्ता में एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि मझौलिया शिव मंदिर के पास स्थित आर.के. ज्वेलर्स के समीप से अक्षय कुमार और पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान उनके ठिकाने से दो देसी कट्टा, दो पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और चार एंड्रॉयड मोबाइल सहित सिम बरामद किए गए। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में सामने आया कि इस वारदात की योजना में राजा ठाकुर और चंकी पांडेय भी शामिल थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी तेज कर दी थी। जांच में यह भी पता चला कि बरामद हथियार पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर निवासी अवनीश कुमार सिंह उर्फ देवा द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। उसे मोतिहारी पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। छापेमारी दल मे इंस्पेक्टर विजय कुमार थानाध्यक्ष अमर कुमार सहित धर्मेंद्र कुमार, इंद्रजीत पासवान, ओम प्रकाश गुप्ता, मुकेश कुमार पासवान, पुरुषोत्तम पांडेय, विश्वनाथ सिंह, निलेश कुमार ,रामदुलार सिंह , राजेश शर्मा, आनंद कुमार आदि शामिल थे। इस मामले में कांड संख्या 192/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!