Sunday, February 22, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सड़क हादसे में 17 वर्षीय व्यक्ति का इलाज के दौरान हुई मौत

सड़क हादसे में 17 वर्षीय व्यक्ति का इलाज के दौरान हुई मौत

0
27

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

गुरुवार की देर रात वाल्मीकिनगर-बगहा मुख्य पथ पर टंकी बाजार के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय किशोर गौतम कुमार की शनिवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे वाल्मीकिनगर को शोक में डुबो दिया है। तीन दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आखिरकार गौतम ने दम तोड़ दिया, जिससे परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
मृतक गौतम कुमार, पिता सुरेंद्र शाह, ग्राम टंकी बाजार वाल्मीकिनगर का निवासी था। गुरुवार की रात वह अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने चरघरिया गांव गया था। रात करीब 10 बजे शादी समारोह से लौटते समय उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। बाइक पर उसके साथ महेंद्र मुखिया (पिता स्वर्गीय हरि मुखिया), ग्राम ठाढ़ी थाना वाल्मीकिनगर निवासी, भी सवार था। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गौतम की हालत नाजुक बनी रही और तीन दिन के इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया, जबकि महेंद्र अभी भी जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।
गौतम अपने माता-पिता के दो बेटों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई गोविंद ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है और टंकी बाजार स्थित पान की छोटी सी दुकान संभालता है। परिवार में दो बहनें भी हैं, जिनमें एक की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी की शादी आगामी अप्रैल में तय थी। बहन के हाथों में मेहंदी रचने से पहले ही छोटे भाई की असमय मौत ने खुशियों को मातम में बदल दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!