Sunday, February 22, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास रामनगर में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की हुई बैठक, नई कार्यकारिणी का हुआ...

रामनगर में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की हुई बैठक, नई कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

0
9

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

थाना रोड स्थित मीडिया हाउस कार्यालय में रविवार को रामनगर अनुमंडल इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता के अध्यक्ष प्रोफेसर अरविंद नाथ तिवारी ने की। बैठक में संगठन को सक्रिय रूप से संचालित करने तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर बगहा ग्रामीण मंडल के उपाध्यक्ष राजेश बैठा एवं वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा की विशेष उपस्थिति रही।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

इसके तहत राधेश्याम त्रिपाठी को अध्यक्ष, अनिरुद्ध कुमार को उपाध्यक्ष, गौरव वर्मा एवं मनीष सिंह को महामंत्री, संजय कुमार पांडेय को मंत्री, तथा सुधीर मणि तिवारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा राकेश कुमार द्विवेदी, शंभू गुप्ता, मनीष सिंह, सागर शुक्ल, जय सिन्हा एवं अमित यादव को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। बैठक में पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। पत्रकारों को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने, पहचान पत्र (आई कार्ड) बनवाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

    अध्यक्ष प्रोफेसर अरविंद नाथ तिवारी ने कहा कि संगठन बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी तेजी से विस्तार कर रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन से जुड़े पत्रकारों को सुरक्षा, सहयोग, सम्मान और कई व्यावहारिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    error: Content is protected !!