आधुनिक युग में भी नारी की दयनीय स्थिति पर करारा प्रहार।
अतिथियों को शाल ओढ़ाकर और मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित।
मझौलिया पश्चिम चंपारण।
बेतिया–मोतिहारी मुख्य मार्ग स्थित जौकटिया सोहानी शौर्या विवाह भवन में भव्य पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी-भोजपुरी के वरिष्ठ साहित्यकार भगवती प्रसाद द्विवेदी ने की। दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लाल सरैया कॉलोनी के प्रधानाचार्य चंद्रिका राम की तीसरी कृति “मैं भी हूं” का विमोचन किया गया। लेखक ने पुस्तक को अपनी दिवंगत पत्नी की स्मृति को समर्पित बताते हुए कहा कि यह जीवन के संघर्ष, प्रेम और आत्मबल की प्रेरक अभिव्यक्ति है। उपस्थित साहित्यप्रेमियों ने पुस्तक की सराहना की।
आगत अतिथियों ने राजकीय मध्य विद्यालय लाल सरैया कॉलोनी में पदस्थापित कवि प्रधानाध्यापक चंद्रिका राम के की लेखनी की जमकर प्रशंसा करते हुए समाज सुधारक प्रेरणादायक और क्रांतिकारी कवि बताया। उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों भेदभाव उच्च नीच तथा नारियों की दयनीय स्थिति पर आधारित काव्य संग्रह ने आज के आधुनिक युग के पुरुष समाज पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने बताया कि आज भोजपुरी का पर्चा एम देश-विदेश में फैल रहा है। मानव होना भाग्य है लेकिन कवि होना सौभाग्य की बात है। कवि प्रधानाध्यापक चंद्रिका राम ने अपने कब संग्रह के माध्यम से समाज को आईना दिखाने का प्रयास किया है।
अपने संबोधन में प्रधानाध्यापक कवि चंद्रिका राम ने अपने प्रेरणादायक गुरु जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि महाराजा पुस्तकालय बेतिया में जाने के क्रम में गुरु जनों से मुलाकात हुई और लिखने की प्रेरणा मिली।
भोजपुरी साहित्य के प्रोफेसर डॉक्टर सतीश कुमार राय पंडित चतुर्भुज मिश्रा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित देवी लाल यादव भगवती प्रसाद द्विवेदी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफिजुर रहमान डॉक्टर गोरख प्रसाद मस्ताना गुड्डू बाबा शिक्षिका शालिनी रंजन अनिल कुमार सिंह शशि रंजन चौबे आदि ने कवि चंद्रिका राम के प्रयासों की जमकर सराहना करते हुए आधुनिक समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर जगदीश ठाकुर श्रेयश्री चंदा सीमा विश्वास संचालक दिलीप कुमार मनोज प्रसाद राजेंद्र प्रसाद मनोज प्रसाद अमृता कुमारी शीला कुमारी बलवंत कुमार अनवर हुसैन राधेश्याम प्रसाद मुर्तुजा अंसारी सहित भारी संख्या में शिक्षा प्रेमी उपस्थित थे।
उक्त समारोह का आयोजन साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था बेतिया पश्चिमी चंपारण के अनुराग राम द्वारा किया गया था।
बताते चले की कभी प्रधानाध्यापक चंद्रिका राम की तीनों पुस्तकों का प्रकाशन जानकी प्रकाशन पटना द्वारा किया गया है।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
बेतिया–मोतिहारी मुख्य मार्ग स्थित जौकटिया सोहानी शौर्या विवाह भवन में भव्य पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी-भोजपुरी के वरिष्ठ साहित्यकार भगवती प्रसाद द्विवेदी ने की। दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लाल सरैया कॉलोनी के प्रधानाचार्य चंद्रिका राम की तीसरी कृति “मैं भी हूं” का विमोचन किया गया। लेखक ने पुस्तक को अपनी दिवंगत पत्नी की स्मृति को समर्पित बताते हुए कहा कि यह जीवन के संघर्ष, प्रेम और आत्मबल की प्रेरक अभिव्यक्ति है। उपस्थित साहित्यप्रेमियों ने पुस्तक की सराहना की।
आगत अतिथियों ने राजकीय मध्य विद्यालय लाल सरैया कॉलोनी में पदस्थापित कवि प्रधानाध्यापक चंद्रिका राम के की लेखनी की जमकर प्रशंसा करते हुए समाज सुधारक प्रेरणादायक और क्रांतिकारी कवि बताया। उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों भेदभाव उच्च नीच तथा नारियों की दयनीय स्थिति पर आधारित काव्य संग्रह ने आज के आधुनिक युग के पुरुष समाज पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने बताया कि आज भोजपुरी का पर्चा एम देश-विदेश में फैल रहा है। मानव होना भाग्य है लेकिन कवि होना सौभाग्य की बात है। कवि प्रधानाध्यापक चंद्रिका राम ने अपने कब संग्रह के माध्यम से समाज को आईना दिखाने का प्रयास किया है।
अपने संबोधन में प्रधानाध्यापक कवि चंद्रिका राम ने अपने प्रेरणादायक गुरु जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि महाराजा पुस्तकालय बेतिया में जाने के क्रम में गुरु जनों से मुलाकात हुई और लिखने की प्रेरणा मिली।

भोजपुरी साहित्य के प्रोफेसर डॉक्टर सतीश कुमार राय पंडित चतुर्भुज मिश्रा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित देवी लाल यादव भगवती प्रसाद द्विवेदी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफिजुर रहमान डॉक्टर गोरख प्रसाद मस्ताना गुड्डू बाबा शिक्षिका शालिनी रंजन अनिल कुमार सिंह शशि रंजन चौबे आदि ने कवि चंद्रिका राम के प्रयासों की जमकर सराहना करते हुए आधुनिक समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर जगदीश ठाकुर श्रेयश्री चंदा सीमा विश्वास संचालक दिलीप कुमार मनोज प्रसाद राजेंद्र प्रसाद मनोज प्रसाद अमृता कुमारी शीला कुमारी बलवंत कुमार अनवर हुसैन राधेश्याम प्रसाद मुर्तुजा अंसारी सहित भारी संख्या में शिक्षा प्रेमी उपस्थित थे। उक्त समारोह का आयोजन साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था बेतिया पश्चिमी चंपारण के अनुराग राम द्वारा किया गया था।