Sunday, February 22, 2026
No menu items!
Google search engine
Home स्पोर्ट्स बाल्मीकि नगर पर्यटकों की भारी आमद से गुलजार, भारत फाइनेंस कर्मियों के...

बाल्मीकि नगर पर्यटकों की भारी आमद से गुलजार, भारत फाइनेंस कर्मियों के मैत्री क्रिकेट मैच में गोपालगंज टीम ने दर्ज की जीत

0
11

बाल्मीकि नगर से नन्दलाल पटेल की रिपोर्ट

बाल्मीकि नगर पर्यटन स्थल इन दिनों पर्यटकों की भारी आमद से गुलजार हो उठा है। बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटकों के कारण स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। पर्यटन गतिविधियों में आई इस तेजी ने वाल्मीकिनगर की पहचान को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है और इससे उनके व्यवसाय को नई ऊर्जा मिल रही है। इसी क्रम में वाल्मीकिनगर भ्रमण पर आए सीतामढ़ी और गोपालगंज में कार्यरत भारत फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों और कर्मियों ने अपने दौरे को यादगार बनाने के उद्देश्य से मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया। यह रोमांचक मुकाबला नदी घाटी योजना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में 20–20 ओवर के प्रारूप में खेला गया। मैच में सीतामढ़ी टीम के कप्तान मनीष कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 80 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोपालगंज क्लस्टर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 81 रन बना लिए और 5 विकेट से जीत दर्ज की। मैच के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जिससे पूरा परिसर खेल भावना और उत्सव के माहौल से सराबोर हो गया। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि पर्यटन को बढ़ावा देने और आपसी सहयोग एवं टीम भावना को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण साबित हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!