Sunday, February 22, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास कार्यकर्ताओं संग ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना गया, संगठन मजबूती पर दिया...

कार्यकर्ताओं संग ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना गया, संगठन मजबूती पर दिया गया जोर

0
4

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। रविवार को चौतरवा कमल प्लॉट स्थित बूथ संख्या 299 पर राम सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर उन्होंने द्वारा संबोधित जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचारों पर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम के दौरान राम सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने का प्रभावी माध्यम है, जिससे देशवासियों को प्रेरणा मिलती है और राष्ट्र के विकास में सहभागिता बढ़ती है। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीकांत हालदार, पंचायत अध्यक्ष तपन कुमार, बूथ अध्यक्ष, महिला कार्यकर्ता सहित कई पार्टी समर्थक मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन को गंभीरता से सुना और उसके प्रमुख बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर रणनीति तैयार की तथा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को और तेज करने का संकल्प लिया। उपस्थित नेताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर विशेष बल दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!