मांझागढ़ बिहार से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
माझागढ़( गोपालगंज ) शनिवार को मांझा अंचलाधिकारी मुन्ना कुमार ने अंचल कार्यालय मे जनता दरबार लगा कर चार मामले का निष्पादन करने के साथ तीन मामले मे सुनवाई करते हुए आगे की करवाई शुरु की बताते चले कि मांझा अंचल अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रो से सात लोगो के द्वारा भूमि से विवाद संबंधित जनता दरबार मे सात मामले निष्पादन हेतु पंजीकृत कराये गये थे ।

जिसमे चार मामले मे सबंधित राजस्व कर्मचारी के द्वारा जाँच कर सुपुर्द की गयी रिपोर्ट के आधार पर दोनो पक्ष की उपस्थिति मे अंचला धिकारी के द्वारा चार मामले का निष्पादन कर दिया गया तथा तिन मामले मे सुनवाई करते हुए आगे की करवाई शुरु की गयी इसकी जानकारी अंचल कर्मी श्यामदेव मांझी ने दी ,मौके पर अंचल निरीक्षक गोपाल प्रसाद एव अंचल कार्यालय सहायक एव अंचल नाजीर और अंचल चालक दीपक सिंह थे ,






