Saturday, February 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 15 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार तो एक हुआ फरार

15 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार तो एक हुआ फरार

0
12

मांझागढ़ बिहार से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट


माँझागढ़ (गोपालगंज ) शराब के विरुद्ध मांझागढ़ पुलिस के द्वारा आरक्षी अधीक्षक बिनय तिवारी के निर्देश पर चला रही छापेमारी अभियान के तहत मांझागढ़ थाना क्षेत्र धर्मप्रसा और शेख परसा मे छापेमारी कर 15 लीटर शराब बरामद करने के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर पूछ ताछ करने के बाद उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया तथा फरार शराब कारोबारी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है ।बताते चले कि शुक्रबार की शाम मांझागढ़ पुलिस संध्या गस्ती कर रही थी ।

इसी बिच पुलिस को गुप्त सूचना मिला कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र धर्मप्रसा के विश्वनाथराम अवैध रूप से शराब बेच रहा है तथा शेख परसा मे रंगलाल महतो शराब बेच रहा है सूचना मिलते ही माँझागढ़ पुलिस ने थाना प्रभारी निरंजन कुमार के नेतृत्व मे त्वरित करवाई करते हुए सर्वप्रथम धर्मप्रसा के विश्वनाथ राम के घर छापेमारी 6 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद करने के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया वही दूसरी तरफ शेख परसा गाव के रंगलाल महतो के यहां छापेमारी कर चार लीटर देशी चुलाई शराब और 27 बोतल बंटी बब्ली देशी शराब को बरामद तो कर लिया परन्तु पुलिस को चकमा देकर शराब कारोबारी फरार होने मे सफल हो गया पुलिस ने गिरफ्तार शराब कारोबारी से गहन पूछ ताछ करने के बाद उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया तथा फरार शराब कारोबारी के गिरफ्तारी हेतु छापेमारी कर रही है इसकी जानकारी थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने दी ,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!