Saturday, February 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास शराब कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस ने किया 32 पीस 8 p.m. तथा...

शराब कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस ने किया 32 पीस 8 p.m. तथा 65 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद।

0
10

एक बाइक जप्त और एक नाबालिक न्यायिक हिरासत में।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


पुलिस ने शराबबंदी कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध मुहिम तेज कर दिया है। थाना कांड संख्या 188 ऑब्लिक 2026 में अमवा मजार वार्ड नंबर 7 निवासी लक्ष्मी शाह के पुत्र दिलीप शाह के पास 32 पीस 8 p.m. अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इधर थाना कांड संख्या 189 ऑब्लिक 2026 के अभियुक्त करमवा कचहरी टोला वार्ड नंबर 7 निवासी यादव लाल पटेल के पुत्र मनीष कुमार की दुकान से अंग्रेजी शराब बरामद किया है। वही थाना कांड संख्या 190 ऑब्लिक 2026 के प्राथमिकी अभियुक्त डुमरी वार्ड नंबर 2 निवासी नागेंद्र भगत के नाबालिक पुत्र के पास से एक बाइक और 65 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया है।
उक्त जानकारी थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई पुलिसिया कार्रवाई में पुलिस पदाधिकारी जनार्दन पांडे और राजीव नयन प्रसाद दलबल के साथ शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!