Saturday, February 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास शैक्षणिक कार्य में दक्ष- राम जी बाबू- नहीं रहे! पंडित भरत उपाध्याय

शैक्षणिक कार्य में दक्ष- राम जी बाबू- नहीं रहे! पंडित भरत उपाध्याय

0
5

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


बगहा प्रखंड स्थित हरिहर उच्च विद्यालय पतिलार में शिक्षक के रूप में पूर्व में सेवारत राम-भरत की विख्यात जोड़ी 15 फरवरी 2026 महाशिवरात्रि के दिन टूट गई। जोगा पट्टी थाना अंतर्गत ग्राम- पोस्ट डुमरी के स्वर्गीय बैजनाथ प्रसाद के घर तारीख 12-1-41 को राम जी प्रसाद शरण का जन्म हुआ था। शिक्षक के रूप में वेअमवा मझार हाई स्कूल में 19 वर्ष सेवा प्रदान किये , पुनश्च हरिहर उच्च विद्यालय पतिलार में सेवा देने के उपरांत बैद्यनाथ हाई स्कूल लक्ष्मीपुर जोगा पट्टी से सेवानिवृत हुए।


पूर्व प्राचार्य पंडित भरत उपाध्याय ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि लगभग 86 वर्ष के जीवन काल में मेरा उनसे 40 वर्ष का अमूल्य संबंध था,वे बच्चों के बीच बेहद लोकप्रिय, विद्वान शिक्षक , अपने मधुर एवं सौम्य व्यवहार से लोगों के बीच प्रतिष्ठापूर्ण मानक स्थापित किए थे। इनके पढ़ाए शिष्यों में चिकित्सक ,अभियंता, अधिकारी, अधिवक्ता ,राजनेता एवं पत्रकारों की लंबी फौज है।
पूर्व प्राचार्य ने आगे बताया कि राम जी बाबू अमर हैं क्योंकि हमारे श्रुति स्मृति वाचन मनन में सदैव ही बने हुए हैं, उनसे मुझे एक सीख मिली कि, जब तक कार्य संपन्न नहीं हो जाता वह ब्रेक नहीं लेते थे, वास्तव में रामजी बाबू एक आदर्श शिक्षक थे।
“हमेशा याद करेगा ये दौर उनको, क्या खूब तरसेंगे जिंदगी में एक शख्स के लिए।।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!