Saturday, February 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उठावे लाभ।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उठावे लाभ।

0
13


सरकारी विकास योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना जनप्रतिनिधियों का दायित्व।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की एक बैठक शनिवार को संपन्न हुई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना भारत सरकार की ओर से शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसका उद्देश्य रूफ टॉप सोलर के माध्यम से घरों को आत्मनिर्भर बनाना है। बिजली की बिल में कटौती एवं पर्यावरण की रक्षा करना है।


उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा को अपने से बिजली के बल की बचत होगी सरकार द्वारा अनुदान भी दिया जाएगा लंबे समय के लिए बिजली की चिंता से मुक्ति मिलेगी ।टैक्स में बचत होगा साथ ही आसान किस्तों पर फाइनेंस सुविधा उपलब्ध रहेगी।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों को कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लगभग 500 से अधिक जन कल्याणकारी विकास योजनाएं संचालित की जा रही है।

जिनका लाभ ग्रामीणों को मिले इसके लिए जनप्रतिनिधियों को घर-घर जाकर इनके बारे में जानकारी देना है और उनका लाभ उपलब्ध कराना है। जनकल्याणकारी विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में संबंधित विभागीय सरकारी कर्मी शामिल रहेंगे। मौके पर उपस्थित अंचलाधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि भूमि संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या हो संबंधित कर्मचारियों से संपर्क करें। प्रखंड कृषि पदाधिकारी मोहम्मद अबू लैश पुलिस ने कृषि विकास संबंधी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।


बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पूनम कुमारी ने आंगनबाड़ी केदो पर संचालित होने वाली योजनाओं के बारे में अवगत कराया।
इस अवसर पर मुखिया हरी लाल यादव निर्मला तिवारी सत्य प्रकाश कमल पति देवी आशीष भट्ट ज्योति श्रीवास्तव सजरा खातून देवी सहनी आशा देवी सरपंच अशोक प्रसाद देव शर्मा शेख मुस्ताक संजय पटेल रामदेव प्रसाद संहित सुमन कुमार दीपक कुमार दास संतोष कुमार कर्मी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!