Saturday, February 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास तीन आरडी पुल चौक से नाबालिग बरामद, शादी की नीयत से अपहरण...

तीन आरडी पुल चौक से नाबालिग बरामद, शादी की नीयत से अपहरण का आरोप

0
6

164 के बयान के लिए न्यायालय भेजी गई पीड़िता

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

थाना कांड संख्या 25/26 में दर्ज नाबालिग अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को थाना क्षेत्र के तीन आरडी पुल चौक से सकुशल बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद नाबालिग को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत 164 के बयान के लिए पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर रमपुरवा पंचायत से एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के कथित अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। पीड़िता की मां ने थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही चार लोगों पर साजिश रचकर पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी कराने की नीयत से अपहरण करने का गंभीर आरोप लगाया था।
आवेदन में बताया गया कि 7 फरवरी 2026 की सुबह करीब 5 बजे उनकी पुत्री शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पहले अपने स्तर से आसपास के इलाकों में खोजबीन की। रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया गया, लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद संदेह के आधार पर गांव के कुछ लोगों से पूछताछ की गई।
आवेदिका ने आरोप लगाया था कि गांव निवासी राजा चौधरी (20 वर्ष), उसके पिता लाल बिहारी चौधरी (50 वर्ष), निर्मला देवी (47 वर्ष) तथा सोशिला देवी ने एक राय होकर उनकी नाबालिग पुत्री को शादी कराने के उद्देश्य से अपहरण कर लिया है। परिजनों के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूत्रों की मदद से संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसी क्रम में तीन आरडी पुल चौक के पास संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बरामद कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!