मांझागढ़ बिहार से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़ (गोपालगंज ) शनिवार को मांझा प्रखंड के जदयू प्रखंड अध्यक्ष योगेश प्रसाद के आवास पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव जदयू के निर्वाची पदाधिकारी अमित कुमार और पर्यवेक्षक प्रवेज के द्वारा चुनाव कराया गया जिसमे जदयू के कार्यकर्ता समिलित हुए योगेश प्रसाद के विरुद्ध जदयू के प्रखंड अध्यक्ष पद हेतु कोई प्रतिद्वंडी नही रहने के कारण योगेश प्रसाद को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष पद पर घोषित करने के बाद लगतार दूसरे बार मांझा प्रखंड का नेतृत्व करने का मौका उन्हे दुबारा मिला इस मौके पर जदयू के संजीत चौबे ,राज कुमार प्रसाद ,बलीराम प्रसाद ,श्रीकांत सिंह , राजेश सिंह सहित जदयू के कार्यकर्ताओ ने योगेश को मला पहना कर स्वागत करने के साथ संजीत चौबे और बलिराम प्रसाद ने संयुक्त रूप से चुनावी सभा मे उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि योगेश प्रसाद ने अपने कर्तव्य को निष्ठापूर्ण निभाते हुए सभी कार्यकर्ताओ का सहयोग कर जदयू को आगे बढ़ाने का कार्य किये जिसके फल स्वरूप इनके विरुद्ध कोई प्रतिद्वंडी के रूप खड़ा न हो कर इनका निर्विरोध समर्थन किये जिसके फल् स्वरूप प्रखंड अध्यक्ष पद पर चुनाव करते हुए जदयू को आगे बढ़ाने का मौका मिला है इसके बहुत बहुत धन्यवाद देने के साथ चुनावी सभा को समाप्त कर दिया गया , इस मौके मन्नू सिंह गौतम भगत सहित दर्जनों कार्यकर्ता थे ।






