अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार
पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन के निर्देश पर चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत मझौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान विभिन्न आपराधिक कांडों में संलिप्त करीब एक दर्जन अभियुक्तों को थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। यह कार्रवाई लंबित वारंट, फरार आरोपियों एवं संगीन मामलों में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के उद्देश्य से की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के स्पष्ट निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गठित पुलिस टीमों ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।
उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था की मजबूती तथा आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई तथा कई संवेदनशील स्थानों पर गश्ती भी बढ़ाई गई है। मझौलिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।






