Thursday, February 19, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास समकालीन अभियान में पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में...

समकालीन अभियान में पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए।

0
2

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

समकालीन अभियान के तहत चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान में भीतहा थाना की पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। छापेमारी के क्रम में भीतहा थाना पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रमोद राम (पिता– रामदेव राम) एवं छठु यादव (पिता– अभिलाख यादव), दोनों निवासी खैरवा, पश्चिम चम्पारण के रूप में हुई है।


पुलिस ने दोनों वारंटियों को विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजते हुए बगहा कोर्ट में प्रस्तुत किया, जहां से आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष अभिलाष कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!