Thursday, February 19, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पूर्व मुखिया वार्ड सदस्य एव सचिव पर पंचायती राज पदाधिकारी ने दर्ज...

पूर्व मुखिया वार्ड सदस्य एव सचिव पर पंचायती राज पदाधिकारी ने दर्ज कराया एफ आई आर

0
8

मांझागढ़ बिहार से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट


माझागढ़ (गोपालगंज ) सरकारी योजना से पैसा की निकासी कर कार्य पूर्ण नही कराने के मामले मे पंचायती राज पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने मांझांगढ़ थाना मे लेटर भेजकर मांझा पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया अशोक कुमार और वार्ड सदस्य राजमती देवी ,पंचायत सचिव रामकिशोर सिंह पर मांझांगढ़ थाना कांड संख्या 59/26 भारतीय दंड सहिंता की धारा 316(2)318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज करा गयी है । बताते चले की जिला पदाधिकारी के ज्ञापांक 2885के द्वारा दिनांक 20 दिसंवर 2025 को भेजे गये लेटर पर माँझा गढ़ थाना मे 17 फरवरी 2026 को मांझागढ़ थाना प्रभारी निरंजन कुमार के द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गयी है । जारी की गयी लेटर पंचायती राज पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार के द्वारा दर्शाया गया है कि मांझा पूर्वी पंचायत के मुखिया अशोक कुमार और वार्ड सदस्य राजमती देवी तथा पंचायत सचिव राम किशोर सिंह के द्वारा सरकारी राशि की निकासी कर मांझा पूर्वी पंचायत के वार्ड 8 मे कार्य पूर्ण नही किया गया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!