Thursday, February 19, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास ईको विकास समिति(ईडीसी)का चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ...

ईको विकास समिति(ईडीसी)का चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ संपन्न

0
12

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वन एवं वन्यजीव संरक्षण को लेकर गठित गनौली व नारायणापुर ईको विकास समिति (ईडीसी) का द्विवार्षिक चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में हुए इस चुनाव में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। चुनाव का आयोजन रेंजर राजकुमार पासवान के दिशा निर्देश एवं पंचायत के मुखिया प्रियंका देवी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से नारायणपुर के लिए हरनाथ यादव व गनौली के लिए सत्यनारायण प्रसाद को ईको विकास समिति का अध्यक्ष तथा भूआली देवी व रामदेई देवी को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया।

ग्रामीणों के निर्णय पर वन विभाग ने अपनी मुहर लगाते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई। रेंजर राजकुमार पासवान ने बताया कि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और इसमें ग्रामीणों का उत्साह सराहनीय रहा। उन्होंने कहा कि गनौली गांव में इससे पूर्व राजेश गुप्ता को विभाग द्वारा अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था, जिनका कार्यकाल अब पूर्ण हो चुका है। नियमों के अनुसार ईको विकास समिति में सचिव का पद, वनपाल के पास रहता है, जबकि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सहसचिव का चयन ग्रामीणों द्वारा किया जाता है। चुनाव के अवसर पर मंतोष यादव, अकलू यादव, गुमास्ता दिनेश कुमार महतो, वनरक्षक अभय कुमार, प्रकाश यादव, प्रियंका कुमारी वह वार्ड सदस्य शत्रुघन राम वीरेंद्र राम सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और उनसे गांव व जंगल के विकास के लिए मिलकर कार्य करने की अपेक्षा जताई। वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष हरनाथ यादव ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर वन एवं वन संपदा के संरक्षण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि वन विभाग के सहयोग से वन अपराधों पर रोक, जंगल की आग से सुरक्षा और वन्यजीवों के संरक्षण को प्राथमिकता दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!