Thursday, February 19, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पटना में परिवहन मंत्री से मिले सांसद सुनील कुमार, वाल्मीकिनगर क्षेत्र के...

पटना में परिवहन मंत्री से मिले सांसद सुनील कुमार, वाल्मीकिनगर क्षेत्र के लिए पिंक बस व सरकारी बस सेवा की मांग

0
18

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

सांसद सुनील कुमार ने बिहार के परिवहन मंत्री से मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र में पिंक बस सेवा एवं सरकारी बस सेवा शुरू करने की मांग को दोहराया। सांसद ने कहा कि महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाल्मीकिनगर से जिला मुख्यालय बेतिया तक एक जोड़ी पिंक बस का परिचालन अत्यंत आवश्यक है। सांसद ने बताया कि जनजातीय बहुल क्षेत्र है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग रोजगार, इलाज और अन्य जरूरी कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करते हैं।

ऐसे में यहां से वाया हरनाटांड राजधानी पटना तक प्रतिदिन एक जोड़ी अप-डाउन सरकारी बस सेवा शुरू करना जरूरी है, जिससे आम जनता को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने मंत्री से नरकटियागंज–मैनाटांड़–बलथर वाया होते हुए पटना तक प्रतिदिन सरकारी बस सेवा शीघ्र प्रारंभ करने का भी अनुरोध किया। सांसद ने कहा कि इस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के छात्रों, मरीजों, कामकाजी लोगों और आम यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं वर्तमान अमरपुर विधायक तथा पश्चिम चंपारण के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। उन्होंने भी क्षेत्र में बेहतर परिवहन व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!