विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण ,बिहार
आज संगठन चुनाव की तैयारी को लेकर जिला स्तर पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पर्यवेक्षक एवं जिला संगठन के निर्वाचित पदाधिकारी ने प्रखंड पर्यवेक्षकों एवं निर्वाचित पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।

बैठक में संगठन चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पर्यवेक्षक ने सभी प्रखंड पर्यवेक्षकों से समन्वय बनाकर कार्य करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का आह्वान किया। इस दौरान चुनाव की तिथि भी निर्धारित की गई तथा संबंधित प्रखंडों के लिए पर्यवेक्षकों एवं निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची जारी की गई।

बैठक में पूर्व विधायक समेत सभी प्रखंड एवं नगर इकाइयों के पर्यवेक्षक और निर्वाचित पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और लोकतांत्रिक परंपरा के अनुरूप चुनाव संपन्न कराने का संकल्प लिया।बैठक के अंत में जारी की गई सूची में शामिल प्रखंड एवं नगर पर्यवेक्षकों तथा निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम नीचे अंकित हैं।






