Wednesday, February 18, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास प्रमुख बाजारों में हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग, विधायक ने विधानसभा...

प्रमुख बाजारों में हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग, विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

0
1

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने विधानसभा में क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग को जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने बिहार विधानसभा में बिहार सरकार से इस दिशा में शीघ्र पहल करने का आग्रह किया। विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख बाजार जैसे वाल्मीकि नगर टंकी बाजार, रामपुर चेक पोस्ट, हरनाटांड़ बाजार, सेमरा बाजार एवं बांसी बाजार में सैकड़ों दुकानें संचालित होती हैं।

रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं रहने के कारण व्यापारी बंधुओं को चोरी एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों का भय बना रहता है। उन्होंने तर्क दिया कि यदि इन बाजारों में हाई मास्ट लाइट की व्यवस्था की जाती है तो न केवल व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा, बल्कि चौकीदार एवं पुलिस गश्ती दल द्वारा निगरानी भी अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी। विधायक ने सरकार से मांग की कि जनहित एवं व्यापारिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र बजट आवंटित कर सभी प्रमुख बाजारों में हाई मास्ट लाइट स्थापित कराई जाए, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा एवं विकास को नई गति मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!