Wednesday, February 18, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वारंटियों की गिरफ्तारी, 5.600 लीटर देशी शराब बरामद।

वारंटियों की गिरफ्तारी, 5.600 लीटर देशी शराब बरामद।

0
4

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

पश्चिम चंपारण जिले के भीतहा थाना क्षेत्र में बीती देर रात्रि समकालीन अभियान के तहत पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में 01. अशोक बीन पिता जंगबहादुर बीन, 02. प्रभु निषाद पिता शिवचंद बीन, दोनों ग्राम रूपही टांड तथा 03. लखिचंद राम पिता सोमारी राम, ग्राम छोटकी रुपही शामिल हैं। तीनों को विधि सम्मत प्रक्रिया पूरी करते हुए बगहा न्यायालय भेजा जा रहा है।


इसके अतिरिक्त, दिनांक 17.02.2026 को चलाए गए विशेष छापामारी अभियान के दौरान ग्राम रूपही टांड से 5.600 लीटर बंटी-बबली देशी शराब बरामद की गई। हालांकि, पुलिस की दबिश के दौरान शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
थानाध्यक्ष अभिलाष कुमार ने बताया कि अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने तथा लंबित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!