Wednesday, February 18, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मोतीपुर पुल के पास दर्दनाक हादसा: निमंत्रण देकर लौट रहे युवक की...

मोतीपुर पुल के पास दर्दनाक हादसा: निमंत्रण देकर लौट रहे युवक की मौत, सड़क जाम

0
10

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर-भैरोगंज मुख्य मार्ग पर मोतीपुर पुल के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेतिया के धूमनगर निवासी भरत प्रसाद के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभिषेक अपनी बहन के घर शादी का निमंत्रण कार्ड देकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मोतीपुर पुल के पास किसी वाहन की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही की एसडीपीओ मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।हादसे से आक्रोशित लोगों ने रामनगर-भैरोगंज मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। प्रदर्शनकारी मृतक के परिजनों को मुआवजा और दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!