विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
पुलिस मुख्यालय बिहार के निर्देशानुसार दिनांक 18/02/2026 को डॉ. शौर्य सुमन, पुलिस अधीक्षक प0 चम्पारण, बेतिया द्वारा बलथर थाना में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान आमजनों एवं जनप्रतिनिधियों की समस्याओं और मामलों को विस्तार से सुना गया। समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस पहल का उद्देश्य पुलिस-जनता संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करना, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना, महिलाओं एवं किशोरियों से संबंधित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करना तथा क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण स्थापित करना है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग सुनिश्चित करने और जनता के विश्वास को मजबूत करने के लिए इस प्रकार का कार्यक्रम अनवरत जारी रहेगा।






