Tuesday, February 17, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान, DM एकेडमी विद्यालय के पास प्रशासन की...

बगहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान, DM एकेडमी विद्यालय के पास प्रशासन की कार्रवाई

0
5

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


बगहा। दिनांक 17 फरवरी 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी बगहा के आदेशानुसार नगर परिषद बगहा की टीम ने DM एकेडमी विद्यालय के समीप अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बगहा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
प्रशासन द्वारा विद्यालय के आसपास सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया, जिससे आवागमन में हो रही बाधा दूर हो सके।

अभियान के दौरान नगर परिषद के कर्मियों एवं पुलिस बल की उपस्थिति में शांतिपूर्ण तरीके से अतिक्रमण हटाया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!