कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए एसडीएम और एसपी ने कई परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण
शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा अनुमंडल में कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार से बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा शुरू हुई। बगहा में 13 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वीडियो ग्राफी के माध्यम से निगरानी की जारी है। मंगलवार को पहले दिन दोनों ही पालियों में मातृभाषा विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा 25 फरवरी तक ली जाएगी। बगहा अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी कुमारी और बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल व अन्य पदाधिकारीयों द्वारा परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण डीएम एकेडमी, नराईपुर उच्च विद्यालय, महिला कॉलेज आदि में किया गया।

सभी केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा ली जा रही है। इसके साथ ही एसडीएम और एसपी ने कहा कि सभी केंद्रों पर विकक्षकों द्वारा एवं सेंटर मजिस्ट्रेट के निगरानी में मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा ली जा रही है। परीक्षा कदाचार मुक्त हो इसके लिए प्रशासन द्वारा पूरी व्यवस्था की गई है। बगहा नगर के लोगों को जाम का सामना न करना पड़े इसके साथ ही केंद्रों के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिससे अवस्था और बाहर जाम ना हो, और परीक्षार्थियों आसानी से अपना पेपर दे सके। वही प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए कड़ी व्यवस्था की गई है।






