सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़ (गोपालगंज )नाले की सफाई की व्यवस्था नही रहने के कारण विकास की गंगा की जगह नरक की गंगा बह रही है सड़को पर बताते चले की सरकार के द्वारा किये जा रहे विकास कार्य के तहत गली गली सड़क तो बन गया और बन भी रहा है तथा सड़क की पानी की निकासी हेतु
नाला का निर्माण भी करा दी गयी है। परन्तु नाला की सफाई की व्यवस्था नही रहने के कारण मांझा प्रखंड अंतर्गत कोइनी और मधुसरया पचांयत के बिच गुजरने वाली सड़क के किनारे बने नाले की पानी सड़क पर बह रहा है जिसके वजह से राह गिरो को नाले की पानी के बिच आने जाने को बिवश है।

वही दूसरी तरफ कोइनी और मधु सरया गाव की निवासी नले की पानी दे रही बदबू के बिच जिने को विवश है ग्रामीण नाले की पानी की बदबू से मुक्ति पाने तथा नाले की सफाई कराने की व्यवस्था के लिए मुखिया और विधायक से लेकर जिला प्रशासन तक की दरवाजा सैकड़ो ग्रामीण लिखित शिकायत कर खटका चुके है । परन्तु किसी को इन ग्रामीणों का समस्या पर ध्यान आकर्षित नही होने के कारण किसी उधारक की वाट जो रहे है तथा विकास की गंगा की जगह नरक की बह रही सड़क पर गंगा के बिच जिने को विवश है इतना हि नही वही दूसरी तरफ मांझा पूर्वी पंचायत के पुरानी बजार और शेख टोली गाव मे भी नाले की सफाई नही होने की इस्थिति मे नाले की पानी सड़क पर हि बह रहा है जिससे लोग और परेशान है ।






