शांति एकता आपसी सौहार्द बढ़ाने में सहायक है खेल।
विश्वास टीम ने बरदाहा टीम को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
सेमरा वृत्त वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में विश्वास की टीम ने बरदाहा की टीम को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
बेतिया लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद डॉ संजय जायसवाल ने फाइनल मुकाबले का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता बढ़ाने में खेल बहुत बड़ा योगदान देता है।
समाज में एकता शांति भाईचारा सांप्रदायिक सौहार्द बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाता है। हर वर्ग के लोगों के बीच जोश उमंग उत्साह पैदा करता है। उन्होंने कहा कि खेलेगा इंडिया तभी आगे बढ़ेगा इंडिया। आज खेलकूद के क्षेत्र में भी भारत का नाम रौशन हो रहा है।

केंद्र सरकार प्रतिभावान खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट खेल कला को लेकर सरकारी नौकरी भी दे रही है। बिहार सरकार द्वारा पदक लाओ नौकरी पाओ योजना को लागू किया गया है। जिसका लाभ खिलाड़ी उठा रहे हैं।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह मझौलिया मुखिया सत्य प्रकाश ने कहा कि शारीरिक मानसिक और आर्थिक दृष्टिकोण से आज के दौर में खेलकूद अहम किरदार निभा रहा है। खेलकूद के माध्यम से देहाती क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभा उभर कर सामने आ रही है। ग्रामीण क्षेत्र के भी होनहार बच्चे खेल की दुनिया में देश का मान सम्मान बढ़ाने में किसी से कम नहीं है। फाइनल मुकाबला में दर्शकों को रोमांचित कर देने वाला मैच देखने को मिला। दर्शकों ने अच्छे खेल की जोरदार तालियां बजाकर स्वागत करते हुए खेल भावना का परिचय दिया।

मदरसा इस्लामिया सेमरा वृत्त की खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट की आयोजन में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर साबिर अली मुखिया प्रत्याशी मोहम्मद कमरू जमा अध्यक्ष परवेज आलम सचिन अमानुल्लाह अंसारी उपाध्यक्ष आलमगीर अंसारी वार्ड पंच उप सचिव मतिम आलम आदि की महती भूमिका रही।
खिलाड़ियों को सरपंच मैनुद्दीन अंसारी मुखिया प्रत्याशी मोहम्मद कमरू जमा वरिष्ठ पत्रकार सत्येंद्र श्रीवास्तव अनिल कुमार शर्मा संजय पांडे अधिवक्ता आशिक अंसारी और समाज सेवी खुर्शीद आलम वार्ड सदस्य लोहा यादव आदि ने मेडल पहनाकर और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

दर्शक दीर्घा में मुखिया सौदागर साह पूर्व मुखिया अफसर मियां अब्दुल कलाम अंसारी नसीम अख्तर फैयाज आलम अंसारी हरिंदर कुशवाहा चंदन कुमार शमशाद आलम फिरोज आलम विजय शाह उमेश शाह वार्ड सदस्य अब्दुल्लाह अंसारी जमालुद्दीन अंसारी मुस्तफा अंसारी रुस्तम अंसारी मैनेजर यादव रोशन आलम शकील अहमद आसिफ आलम शमशाद आलम अजमल हुसैन सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।






