वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
वाल्मीकि नगर पंचायत के विजयपुर में सोमवार को स्थानीय सामाजिक संगठनों के पहल पर स्वास्थ्य विभाग के तरफ से नि:शुल्क जांच शिविर एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 250 से ज्यादा लोगों ने जांच कर नि:शुल्क में दवाइयां ली। स्वास्थ्य कैंप में जीएनएम सैनी द्वारा लोगों का जांच कर उचित सलाह दी गई। एन के सैनी ने बताया कि स्थानीय सामाजिक संगठन वह पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी अमित कुमार जायसवाल उर्फ बिट्टू जायसवाल द्वारा स्वास्थ्य विभाग के बारे में अधिकारियों को पत्र लिखकर मौसम बदलाव के कारण खांसी सर्दी बुखार से पीड़ित सैकड़ो लोगों के मुफ्त इलाज कर दवाइयां देने के लिए पहल किया गया था। जिस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा विचार किया गया और इसके लिए निश्चित समय देखकर कैंप का आयोजन किया गया है।

सामाजिक कार्यकर्ता एवं वाल्मीकि नगर पंचायत के भावी मुखिया अमित कुमार जायसवाल उर्फ बिट्टू से जायसवाल ने बताया कि वाल्मीकि नगर की विजयपुर, करमाबारी, नवका टोला, चरघरिया सहित विभिन्न गांवों में लगभग सैकड़ो लोग मौसम बदलाव के कारण वायरल बुखार, खांसी -सर्दी से पीड़ित थे। जब हमें लोगों के परेशानी के बाबत जानकारी मिली तो हमने जांच शिविर आयोजन करने का फैसला लिया। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के वर्गीय अधिकारियों को पत्र लिखकर क्षेत्र की हालत के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग में दिए गए पत्र पर विचार कर सोमवार को जीएनएम एनके सैनी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मियों के साथ कैंप लगाने का सूचना प्राप्त हुआ। इसके लिए समाजसेवी सुमन कुमार गुप्ता, रंजीत कुमार, पिंटू कुमार एवं अभिषेक जायसवाल द्वारा आनन-फानन में तैयारियां शुरू कर, कैंप को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई गई। दीन दुखियों की सेवा में अगर हम लोगों का समय व्यतीत होता है, तो इससे बड़ा पुण्य का काम कोई नहीं है। अमित कुमार जायसवाल ने बताया कि हमारा प्रयास रहेगा कि वाल्मीकिनगर पंचायत के लोग अमन चैन का जीवन व्यतीत करें। अगर हमें कुछ सहायता करने का अवसर मिलता है तो मैं उस आवश्यकता को पूर्ति करने में अपना शत प्रतिशत देने के लिए तैयार हूं।






