अजय गुप्ता भितहा पश्चिम चंपारण, बिहार
भितहा थाना क्षेत्र के समीप रेडहा स्थित संत जेवियर ए-वन स्कूल में वार्षिकोत्सव एवं 10वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं का विदाई सह सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, विद्यार्थी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मा० राजेश सिंह शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद प्रतिनिधि सुशील शर्मा मौजूद रहे। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया।

दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। नृत्य, गीत और नाटक ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
अपने संबोधन में पूर्व मंत्री राजेश सिंह ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और इसी के बल पर छात्र अपने जीवन में ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यालय द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।
कि विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण का भी महत्वपूर्ण स्थल है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। उन्होंने 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच से वे जीवन में ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।

विद्यालय के निदेशक आई.पी. कुशवाहा ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में प्राचार्य विकास मिश्रा, दीपक, नौशाद, बिरज, मैनेजर प्रिगनर मदन विश्वम्भर यादव, शिक्षिका गीता कुमारी, समिमा, अंजली कुमारी, पूर्व प्रमुख पुत्र जावेद अख्तर उर्फ बच्चन, सरपंच संजय यादव, जमालुद्दीन अंसारी, शिव ब्यास, शेख गुड्डू, अशोक यादव, आजाद अंसारी, सुग्रीव पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।






