दूध घी गंगाजल शहद दही से हुआ अभिषेक।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
मझौलिया प्रखंड क्षेत्र स्थित राजघाट शिवालय और मझौलिया स्थित बाबा नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ ओम नमः शिवाय जय शिव जय शिव के जयघोष से गुंजायमान रहा। दूर-दराज गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, धतूरा एवं दूध अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।

दूध दही गंगाजल शहद चीनी घी आदि से अभिषेक किया।दिनभर भजन-कीर्तन और विशेष आरती का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
मंदिर समिति के अध्यक्ष गुजा प्रसाद ने बताया कि शिवरात्रि को लेकर विशेष सजावट, रोशनी और सुरक्षा की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कोषाध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि भक्तों की सुविधा के लिए पेयजल, प्रसाद वितरण और कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था की गई है।

सचिव विद्या चरण शुक्ल ने जानकारी दी कि वर्षों से इस मंदिर में शिवरात्रि पर्व का आयोजन परंपरागत रूप से होता आ रहा है और हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं मौके पर उपस्थित सरपंच प्रतिनिधि पूरण दास ने कहा कि यह मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां की मान्यता दूर-दूर तक है।
आयोजन समिति के सदस्य जिला पार्षद लाल यादव, पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद, सुनील प्रसाद, बिंदु यादव, इकबाल प्रसाद सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से बताया कि यह प्राचीन शिवालय राजघराने से जुड़ा हुआ है और वर्षों से यहां विधिवत पूजा-अर्चना होती चली आ रही है। शिवरात्रि के अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।






