वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
महाशिवरात्रि के अवसर पर त्रिवेणी संगम क्षेत्र में पंचकोसी परिक्रमा का भव्य आयोजन किया गया। परिक्रमा का शुभारंभ नेपाल स्थित भक्तेश्वर महादेव मंदिर से हुआ। इसके बाद श्रद्धालु बालेश्वर महादेव शिव मंदिर होते हुए नारायणी संगम पार कर वाल्मीकि आश्रम के बाद जटाशंकर धाम पहुंचे।

यात्रा आगे बढ़ते हुए महाकालेश्वर मंदिर, माता नरदेवी मंदिर और तीन आरडी पुल स्थित चंदेश्वर महा शिव मंदिर तक पहुंची। समाजसेवी सुरेश गुप्ता के आवास परिसर में श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया तथा जलपान की व्यवस्था की गई।

अंतिम चरण में श्रद्धालु लवकुश घाट स्थित राधा-कृष्ण मंदिर की परिक्रमा करते हुए गंडक बराज मार्ग से रानीनगर (नेपाल) के दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर और केवलानी माता मंदिर पहुंचे। गजेन्द्र मोक्ष दिव्य धाम होते हुए पुनः भक्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर परिक्रमा को विराम दिया गया।






