तीन एम्स अस्पताल, नारी शक्ति, युवाओं , छात्राओं के लिए छात्रावास, इस बजट में शामिल किया गया
शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा दो स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा के केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे द्वारा रविवार को प्रेस वार्ता किया गया। जिसमें बताया गया कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है जिसके द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बहुत ही अच्छा बजट पेश किया गया। जिसमें नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बने उनके लिए इस बजट में योजना , प्रत्येक जिला में छात्राओं के लिए छात्रावास की सुविधा, युवाओं के लिए इस बजट में सुविधा, तीन नए एम्स अस्पताल की सुविधा और इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली से बनारस से सिलीगुड़ी वाया बिहार से रेल लाइन को बनाना यह अपने आप में गौरव का विषय है।

इसके साथ ही इस बजट को आम लोगों का बजट कहा मंत्री ने। इस बजट से लोग स्वालंबी बनेंगे और बिहार भविष्य में भी एनडीए की सरकार में आगे बढ़ने वाला बजट आया है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मंत्री सतीश दुबे, बगहा विधायक राम सिंह, रामनगर विधायक नंदकिशोर राम, भाजपा जिला अध्यक्ष अचिन्त्य कुमार लल्ला को माला और शाल पहनाकर आम बजट की बधाई दी। इस मौके नगर पर उपसभापति रश्मि रंजन,रितु जयसवाल, हृदयानंद दुबे, मनोज सिंह, अमरेश श्रीवास्तव आदि के साथ कई भाजपा कार्यकर्ता नेता मौजूद थे।






