Sunday, February 15, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व

बगहा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व

0
1

दंगल प्रतियोगिता का मंत्री सतीश दुबे ने किया उद्घाटन।

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महादेव के दर्शन और अभिषेक के लिए सभी शिव मंदिरों के बाहर सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही । बच्चे,बूढ़े और युवा सभी शिव भक्ति में लीन दिखाई दिए। बगहा के प्राचीन शिव मंदिरो विशेषकर पक्कीबावली मंदिर,जैनी टोला मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही ।

कई जगह पर मेले का आयोजन हुआ। प्रशासन द्वारा पूरी कड़ी सुरक्षा सभी मेलो पर दिखी। इधर कोयला मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बगहा नगर के कैलाशनगर स्थित नारायणपुर में आयोजित विशेष दंगल कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर बगहा विधायक राम सिंह, रामनगर विधायक नंदकिशोर राम ,बगहा नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि पप्पू गुप्ता, उपसभापति प्रतिनिधि रवि गुप्ता, अचिन्त्य कुमार लल्ला,रितु जयसवाल,हृदयानंद दुबे आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!