Saturday, February 14, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास एसएसबी व पुलिस प्रशासन ने पांच मवेशियों से लदा एक संदिग्ध पिकअप...

एसएसबी व पुलिस प्रशासन ने पांच मवेशियों से लदा एक संदिग्ध पिकअप को जप्त किया

0
7

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 21वीं बटालियन के जवानों एवं वाल्मीकि नगर पुलिस ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए मवेशी तस्करी की एक बड़ी कोशिश को विफल कर दिया। यह कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र सतपुर गांव के समीप गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जहां से पांच मवेशियों से लदा एक संदिग्ध पिकअप वाहन जब्त किया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 21वीं बटालियन को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर सीमावर्ती क्षेत्रों से मवेशियों को अवैध रूप से ले जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही जवानों ने सतपुर गांव के आसपास के इलाके में विशेष निगरानी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया।


तलाशी के दौरान एक पिकअप वाहन संदिग्ध अवस्था में लावारिस खड़ा मिला। वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर बी 22 जीबी 5672 बताया जा रहा है। जब जवानों ने वाहन की जांच की तो उसमें पांच मवेशी पाए गए। मवेशियों को अत्यंत संकीर्ण और क्रूरतापूर्ण तरीके से ठूंसकर रखा गया था, जिससे उनकी हालत भी चिंताजनक प्रतीत हो रही थी। हालांकि वाहन में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि तस्कर एसएसबी एवं पुलिस की हलचल भांपकर मौके से फरार हो गए।


एसएसबी जवानों ने तत्परता दिखाते हुए मवेशियों सहित वाहन को जब्त कर लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए वाल्मीकिनगर थाना के हवाले कर दिया। इस संबंध में वाल्मीकिनगर थाना अध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर ने बताया कि वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!